छुट्टियों के सीज़न के मद्देनज़र तीन ट्रेनों के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी
उदयपुर 13 अप्रैल 2019, रेलवे प्रशासन ने लम्बी वेटिंग लिस्ट और छुट्टियों के सीज़न के मद्देनज़र उदयपुर से जाने वाली और उदयपुर को आने वाली तीन ट्रेनों उदयपुर - न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस एवं उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस के डिब्बों में अस्थायी तौर बढ़ोतरी की है।

उदयपुर 13 अप्रैल 2019, रेलवे प्रशासन ने लम्बी वेटिंग लिस्ट और छुट्टियों के सीज़न के मद्देनज़र उदयपुर से जाने वाली और उदयपुर को आने वाली तीन ट्रेनों उदयपुर – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस एवं उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस के डिब्बों में अस्थायी तौर बढ़ोतरी की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार उदयपुर – न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस में उदयपुर से 20 अप्रैल से 25 मई तक एवं न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर आने साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रैन में 22 अप्रैल से 27 मई तक एक थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की है जिससे यात्रियो को 64 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।
इसी प्रकार उदयपुर से शालीमार (कोलकाता) जाने वाली ट्रैन में 19 अप्रैल से 31 मई तक एवं शालीमार (कोलकाता) से उदयपुर आने वाली ट्रैन में 21 अप्रैल से 2 जून तक एक थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की है जिससे यात्रियो को 64 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उदयपुर से जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रैन में 16 अप्रैल से 31 मई तक एवं जयपुर से उदयपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रैन में 17 अप्रैल से 31 मई तक एक वातानुकूलित कुर्सियान की अस्थायी वृद्धि की गई है जिससे यात्रियों को 144 सीट अधिक उपलब्ध हो पायेगी।
