दस दिवसीय खादी मेला बुधवार से

राज्य स्तरीय ग्रामोद्योग एवं खादी मेला-2013 का आयोजन 25 दिसम्बर से 3 जनवरी तक टॉऊन हॉल प्रांगण में आयोजित होगा । इस बार मेले में उदयपुर वासियों को खादी उत्पादों के साथ-साथ जैसलमेर के पट्टू एवं बीकानेर के ऊनी जॉकेट आकर्षित करेंगे।

 | 

उप निदेशक (खादी) ने बताया कि मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया बुधवार को मध्यान्ह 3.30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि खादी मेले में राज्य एवं अन्तर्राज्यीय की 30 खादी संस्थाएं, समितियॉ भाग ले रही है। खादी की ऊनी शॉल, जैसलमेर के पट्टू, बीकानेर के ऊनी जॉकेट, सलवार सूट एवं सूती खादी में खेस, कामदार दरी, बेडशीट, कुर्ता-पायजामा, साथ ही रेशमी साड़ियाँ आदि उत्पादों का विपणन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खादी उत्पादों में सूती, ऊनी, पोलीवस्त्र पर 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी; साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित विभिन्न 50 ग्रामोद्योग इकाईयों द्वारा आयुर्वेद-हर्बल उत्पाद, तिल पपडी, गजक, लाख चुडी, मसाला, पापड, मुंगेडी, अचार आदि उत्पादों का विपणन किया जायेगा एवं हस्तशिल्पी भी भाग लेकर अपने उत्पादों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं विपणन करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News