हरियाणा में लोगों की बढ़ी टेंशन ! पेंशन समेत कई सरकारी योजनाओं से अब कटेगा नाम ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब लोगों का सरकारी योजनाओं से मिलने वाला लाभ बंद होने वाला है। हरियाणा के लोगों को मोबाइल पर आ रहे इस तरह के मैसेज ने अचानक टेंशन बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार जो बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ये मैसेज हरियाणा सरकार के परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से भेजे जा रहे हैं।
प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कहा गया था कि उम्र के वेरिफिकेशन जैसे पेंडिंग मामलों का निपटारा 3 महीने के भीतर किया जाए। Haryana News
जानकारी के अनुसार, बुजुर्गों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी साल फरवरी में भी इनकम वेरिफिकेशन के चलते करीब 70 हजार बुढ़ापा पेंशन रोक दी गई थी। तब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। CM नायब सैनी को विधानसभा में स्पष्ट करना पड़ा था कि किसी की पेंशन रुकेगी नहीं, वेरिफिकेशन चलती रहेगी। Haryana News
जिन लोगों कि PPP में डेट ऑफ बर्थ वेरिफाई है या नहीं? इसका पता सरकार की ओर से PPP में रजिस्टर्ड नंबर पर भेजे SMS से पता चलने वाला है। Haryana News
जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ की वेरिफिकेशन अभी तक नहीं हुई है और वे सरकार की किसी योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हीं को SMS भेजकर सूचना दी जा रही है। परिवार पहचान प्राधिकरण ने ऐसे लोगों को 30 दिन का समय दिया है।
