टेक्सास इन्स्ट्रूमेन्ट ने किया गिट्स में प्रतियोगिता का आयोजन

गीतांजली इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्ट्डीज (गिट्स) डबोक, उदयपुर व टेक्सास इन्स्टू्रमेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में “दृष्टि” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टेक्सास इन्स्ट्रूमेन्ट की तरफ से आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी दी गई। जिसमें विभिन्न ब्रांच के 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 | 

गिट्स डायरेक्टर डाॅ विकास मिश्र ने बताया कि दृष्टि इन्जिनीयरिंग के विद्यार्थियों को तुलनात्मक व तार्किक शक्ति को बढावा देने वाला एक प्लेटफाॅर्म है। इसका उद्देश्य भविष्य के लिए उच्च गुणवता वाले इन्जिनियर तैयार करना है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इलेक्ट्राॅनिक्स कम्यूनिकेशन ब्रांच के प्रवक्ता सोरभ पोरवाल के सानिध्य में हुआ। प्रवक्ता पोरवाल के अनुसार इसमें प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News