थेलिसिमिया बच्चों के लिए किया 21 यूनिट रक्तदान
रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में थेलिसिमिया बच्चेां के लिए 21 यूनिट रक्तदान किया गया।
| Jul 13, 2013, 19:44 IST

रोटरी क्लब हेरिटेज द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में थेलिसिमिया बच्चेां के लिए 21 यूनिट रक्तदान किया गया।
क्लब अध्यक्ष आशीष बांठिया ने बताया कि थेलिसिमिया बच्चों को हर समय रक्तदान की आवश्यकता रहती है। ऐसे में उन बच्चों के लिए आज क्लब सदस्यों अध्यक्ष आशीष बांठिया, सचिव राहुल भटनागर, शैलेष सिंघल, गजेन्द्र सुयल, ऋषि कोठारी, वसन्त खमेसरा, दीपक भंसाली, अनंजय जैन, डॅा. मनु बंसल, जयेश पारीख सहित 21 ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अनुभव लाडिया, दीपक सुखाडिय़ा अजय साबला सहित अनेक सदस्यों ने अपना रक्त परीक्षण कराया।