मिडिल क्लास की 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, बार-बार तेल डलवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Udaipur Times, Best Mileage Bikes : अगर आप भी कम पैसे में ज्यादा माइलेज वाली बाइक ढूंढ रहे है तो आज हम आपके लिए जरूरी जानकारी लेकर आए है जो आपको बार बार तेल डलवाने से छुटकारा दिलावाने वाली है। भारत में लाखों लोग हर दिन बाइक से 50-80 KM की दूरी तय करते हैं। आज हम उनके लिए अच्छी माइलेज देने वाली बाइक लेकर आए है जो बहुत ही कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करती है।
आइए देखते है कम दाम में बेहतर माइलेज देने वाली बाइक के बारे में पूरी जानकारी ओ देश में सबसे ज्यादा बिकती है। आइए जानते है सभी कंपनियों की कम दाम में 80 kmpl तक की माइलेज वालीं टॉप 10 बाइक्स के बारे...
हीरो की बाइक

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero स्प्लेंडर है इसकी एक्स शोरूम कीमत 77,557 रुपये से शुरू होकर 80,331 रुपये तक जाती है। इसकी माइलेज 70 kmpl तक है। दूसरी Hero की HF डीलक्स है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 59,477 रुपये से लेकर 70,442 रुपये तक जाती है और इसकी माइलेज 70 kmpl तक है। Best Mileage Bikes
Bajaj की बाइक

Bajaj Platina 100 की एक्स शोरूम कीमत 68,711 रुपये है। Bajaj प्लैटिना की माइलेज 70 kmpl तक है। वहीं Bajaj CT 110X की एक्स शोरूम कीमत 70,700 रुपये है और इसकी माइलेज एक लीटर में 70 KM तक चला सकते हैं। Bajaj Platina 110 की कीमत 72,428 रुपये से शुरू होकर 72,428 रुपये है और माइलेज 70 kmpl तक की है। Best Mileage Bikes
TVS की बाइक्स

TVS Sport की एक्स शोरूम प्राइस 57,950 रुपये से लेकर 59,950 रुपये तक है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 70 Kmpl तक है। इसके साथ ही TVS Star City Plus भी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 72,200 रुपये से शुरू होकर 74,900 रुपये तक जाती है। इसकी माइलेज 83.09 kmpl तक की है। Best Mileage Bikes
TVS Radeon भी शानदार ऑप्शन है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 57,350 रुपये से लेकर 78,900 रुपये तक जाती है और इसकी माइलेज 73.68 kmpl तक की है।
होंडा की बाइक्स

Honda Shine 100 की एक्स शोरूम प्राइस 65,393 रुपये है और इसकी माइलेज 55 kmpl है। Best Mileage Bikes वहीं, Honda SP 125 की एक्स शोरूम प्राइस 88,528 रुपये से शुरू होकर 96,116 रुपये तक जाती है और इसकी माइलेज 63 KM प्रति लीटर तक है।
