बुधवार को 1094 प्रकरण निस्तारित

उदयपुर जिले के 8 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में बुधवार को 1094 प्रकरण निस्तारित किये गये।

 | 

उदयपुर जिले के 8 उपखण्ड क्षेत्रों में आयोजित लोक अदालतों में बुधवार को 1094 प्रकरण निस्तारित किये गये।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि लोक अदालतों में नामांतरण के 409, खाता दुरस्ती; फर्द दुरस्तीद्ध के 17, खाता विभाजन के 54, नए राजस्व ग्राम के प्रस्ताव 1, सीमाज्ञान के 3, गैर खातेदारी से खातेदारी के 22, धारा 251 के 1, राजस्व नकले के 298, अन्य के 186, धारा 136 ;खाता दुरस्तीद्ध के 49, विभाजन के 16, खातेदारी घोषणा के 7, स्थाई निषेधाज्ञा के 3, नामांतरण अपील के 3, इजराय के 11, पत्थरगढ़ी के 7 व अन्य यथा धारा 86, 183;एद्ध आरटीएक्ट इत्यादि के 7 प्रकरण निस्तारित किये गये। राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में शुक्रवार 5 जून को 11 पंचायत मुख्यालयों पर लोक अदालत एवं कैम्प कोर्ट का आयोजन किया जायेगा।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को गिर्वा उपखण्ड क्षेत्र के फीला व बोरीए गोगुन्दा के झाड़ोली़ए झाड़ोल के नेवजए खेरवाड़ा के थाणाए कोटड़ा के नयावास व खजूरियाए लसाडि़या के भरेवए मावली के भीमलए ऋषभदेव के पण्डयावाड़ा व कटेव, सराड़ा के अदवासए सलूम्बर के गुड़ेल तथा वल्लभनगर के ढावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News