कल जारी होगी PM किसान योजना की 23वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा ?

 | 
कल जारी होगी PM किसान योजना की 23वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा ?

Udaipur Times, PM Kisan Yojana : देशभर के किसानों के लिए बड़ी खशखबरी आई है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून को दोपहर 3:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से वित्तीय सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए  सहकारी क्षेत्र से जुड़े संस्थानों, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी सदस्यों एवं किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in/ के माध्यम से देखा जा सकेगा। इसके साथ ही पैक्स एवं अन्य सहकारी संस्थाओं को किसानों और सहकारी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 

लाभार्थी सूची कैसे देखें

वेबसाइट पर “Beneficiary List” पर क्लिक करें

राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें

“Get Report” पर क्लिक करें

आपके क्षेत्र के सभी पात्र किसानों की सूची दिख जाएगी

कौन किसान इस योजना के नहीं हैं पात्र

सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा है जैसे कि जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, एक ही परिवार के दो या अधिक सदस्य लाभ ले रहे हों और पति-पत्नी दोनों या एक नाबालिग सदस्य लाभ उठा रहा हो।

इन किसानों का अटक सकता है पैसा

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि PM-Kisan योजना का लाभ पाने के लिए eKYC पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। eKYC करना बहुत आसान है आप इन दो तरीकों से eKYC कर सकते हैं खुद PM-Kisan पोर्टल पर जाकर OTP आधारित eKYC या फिर नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक eKYC करवा सकते हैं। 

सरकार लगातार लाभार्थियों की पहचान को आधार से जोड़कर योजना को अधिक पारदर्शी बना रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News