मानसून में घूमने के लिए देश की 7 सबसे खूबसूरत जगहें ! बारिश में मिलेगा जन्नत का नजारा, जानें पूरा बजट और ट्रैवल खर्च
Udaipur Times, Best Places to Visit in July : उमस भरी गर्मी और भागदौड़ की लाइफ से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए अगर आप बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए सबसे बेहतरीन समय हो सकता है। मानसून के दौरान भारत की कई जगहें हरियाली, झरनों और बादलों से ढक जाती हैं और उनका नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता। अगर आप भी जुलाई 2026 में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये 7 जगहें आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

1. वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड (Valley of Flowers, Uttarakhand)
उत्तराखंड की यह यूनेस्को विश्व धरोहर साइट जुलाई में अपनी खूबसूरती के चरम पर होती है। सैकड़ों प्रजातियों के रंग-बिरंगे जंगली फूल पूरी घाटी को रंगीन बना देते हैं।
कैसे पहुंचे?
ट्रेन/बस से हरिद्वार या ऋषिकेश
वहां से गोविंदघाट तक टैक्सी: 1,000-1,500 रुपये
इसके बाद घांघरिया तक ट्रेक
रहने का खर्च
होटल/होमस्टे: 1,000-1,800 रुपये प्रति रात
भोजन: 200-300 रुपये प्रति मील
कुल बजट
प्रति व्यक्ति: 7,000-12,000 रुपये
ग्रुप पैकेज: 10,000-14,000 रुपये

2. कूर्ग, कर्नाटक (Coorg, Karnataka)
'भारत का स्कॉटलैंड' कहलाने वाला कूर्ग मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां के कॉफी बागान, पहाड़ और झरने बारिश में और भी आकर्षक लगते हैं।
कैसे पहुंचे?
नजदीकी रेलवे स्टेशन: मैसूर (120 किमी)
नजदीकी एयरपोर्ट: बेंगलुरु
बस किराया: 400-800 रुपये
रहने का खर्च
होमस्टे: 1,500-2,500 रुपये प्रति रात
भोजन: 300-500 रुपये प्रतिदिन
कुल बजट
3 दिन की यात्रा: 5,000-8,500 रुपये प्रति व्यक्ति

3. मुन्नार, केरल (Munnar, Kerala)
चाय के बागानों और बादलों से घिरा मुन्नार मानसून में बेहद रोमांटिक और खूबसूरत नजर आता है।
कैसे पहुंचे?
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चि
रेलवे स्टेशन: अलुवा
टैक्सी: 3,000-4,000 रुपये
रहने का खर्च
होटल/रिसॉर्ट: 1,500-2,500 रुपये प्रति रात
भोजन: 400-600 रुपये प्रतिदिन
कुल बजट
3 रात और 4 दिन: 6,000- 9,000 रुपये प्रति व्यक्ति

4. चेरापूंजी और शिलांग, मेघालय (Cherrapunji and Shillong, Meghalaya)
अगर आपको बारिश पसंद है तो मेघालय आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के झरने और लिविंग रूट ब्रिज मानसून में बेहद शानदार लगते हैं।
कैसे पहुंचे?
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट
शिलांग तक शेयर टैक्सी: 300-500 रुपये
रहने का खर्च
होटल/गेस्ट हाउस: 1,200-2,000 रुपये प्रति रात
भोजन: 300-500 रुपये प्रतिदिन
कुल बजट
4 दिन की यात्रा: 8,000-12,000 रुपये प्रति व्यक्ति

5. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश (Spiti Valley, Himachal Pradesh)
स्पीति एक 'रेन शैडो' क्षेत्र है, इसलिए यहां मानसून में भी ज्यादा बारिश नहीं होती। जुलाई में यहां के सभी पहाड़ी रास्ते खुल जाते हैं।
कैसे पहुंचे?
दिल्ली या चंडीगढ़ से मनाली
मनाली से काजा तक HRTC बस: 300- 400 रुपये
रहने का खर्च
होमस्टे: 700-1,200 रुपये प्रतिदिन
भोजन: 200-400 रुपये प्रतिदिन
कुल बजट
8-9 दिन की यात्रा: 13,000-18,000 रुपये
ग्रुप पैकेज: 18,000-25,000 रुपये

6. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र (Mahabaleshwar, Maharashtra)
मुंबई और पुणे के लोगों के लिए यह सबसे पसंदीदा मानसून डेस्टिनेशन है। यहां की घाटियां और झरने मानसून में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
कैसे पहुंचे?
मुंबई या पुणे से बस: 300-700 रुपये
रहने का खर्च
होटल: 1,200-2,000 प्रति रात रुपये
भोजन: 300-500 प्रतिदिन रुपये
कुल बजट
2 दिन का ट्रिप: 3,500-5,000 रुपये प्रति व्यक्ति

7. लोनावला और खंडाला, महाराष्ट्र (Lonavala and Khandala, Maharashtra)
वेस्टर्न घाट की गोद में बसे ये दोनों हिल स्टेशन मानसून प्रेमियों की पहली पसंद हैं। भुशी डैम, राजमाची प्वाइंट और टाइगर प्वाइंट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
कैसे पहुंचे?
मुंबई या पुणे से ट्रेन/बस: 100-200 रुपये
रहने का खर्च
बजट होटल: 1,500 रुपये से शुरू
कुल बजट
वन-डे ट्रिप: 1,000-1,500 रुपये
वीकेंड ट्रिप: 3,500-4,500 रुपये
यात्रा पर निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
रेनकोट और छाता साथ रखें।
वाटरप्रूफ बैग और अतिरिक्त कपड़े जरूर रखें।
पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लें।
होटल और ट्रांसपोर्ट की एडवांस बुकिंग करें।
जरूरी दवाइयां और पावर बैंक साथ रखें।
बारिश के मौसम में ये सभी जगहें हरियाली, झरनों और बादलों की वजह से किसी स्वर्ग से कम नहीं लगतीं। अगर आप भी जुलाई में छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं, तो इन डेस्टिनेशन में से किसी एक को चुनकर अपनी मानसून ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
