पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार कैदी को अहमदाबाद में धरदबोचा
अपने भतीजे की हत्या के जुर्म में 2004 से सजा काट रहे ग्राम बोयणा, तहसील मावली निवासी लक्ष्मण मेघवाल उदयपुर जेल में कैद था। 19 अगस्त को अपनी कमर में दर्द होने का कारण बताने पर जेल प्रशासन ने कैदी को ऍम.बी हास्पिटल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहाँ से सुबह 4.30 लक्ष्मण कांस्टेबल संजय […]

अपने भतीजे की हत्या के जुर्म में 2004 से सजा काट रहे ग्राम बोयणा, तहसील मावली निवासी लक्ष्मण मेघवाल उदयपुर जेल में कैद था। 19 अगस्त को अपनी कमर में दर्द होने का कारण बताने पर जेल प्रशासन ने कैदी को ऍम.बी हास्पिटल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहाँ से सुबह 4.30 लक्ष्मण कांस्टेबल संजय कुमार व राधा कृष्ण को झांसा देकर फरार हो गया था।
हाथी पोल पुलिस ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी की कैदी लक्ष्मण मेघवाल अपने घर आया हुआ है तथा वह वापस अहमदाबाद जा रहा है, पुलिस ने उसे उदयपुर बस स्टेण्ड पर पकड़ने कि योजना बनाई परन्तु मेघवाल हाथ से निकल गया, पुलिस ने कास्टेबल लोकेश व कैलाश को अहमदाबाद भेजा, जहाँ कैदी को गुजरात पुलिस की मदद से पूना जाने के लिए बस टिकट लेते समय पकड़कर उदयपुर हाथी पोल थाने में लाया गया।
पुलिस से बताया की लक्ष्मण फरार होने के बाद से अपनी प्रेमिका के साथ अलग-अलग स्थानों पर जिसमे पूना, चेन्नई, जोधपुर, तिरुपति में फरारी काटी।
पुलिस को लक्ष्मण ने बताया की उसकी प्रेमिका ने घर से भागते समय 40 हजार रुपय लेकर आयी थी जिससे उनका खर्चा चल रहा था।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मण मेघवाल के खिलाफ प्रताप नगर व सूरज पोल थानों में कई मामलो में रिपोर्ट दर्ज है, साथ ही बताया की कैदी की एक साल बाद सजा खत्म होने वाली थी।
