हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 400 पार

 | 
हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 400 पार 

Haryana Weather : हरियाणा में बदलते मौसम के साथ प्रदूषण की सबसे गंभीर समस्या है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम जिले के पंचगांव में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 426 दर्ज किया गया।

इसके साथ ही पंचगांव देश के 280 निगरानी वाले शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। जानकारी के लिए आपको बता दें की उत्तर प्रदेश का गजरौला 407 AQI के साथ दूसरे और हरियाणा का बल्लभगढ़ 397 के साथ तीसरे नंबर पर रहा। दिल्ली का AQI 382 दर्ज किया गया।

देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पंचगांव, बल्लभगढ़, गुरुग्राम और भिवानी सहित पांच शहर शामिल हैं। गुरुग्राम का AQI 368 और भिवानी का 353 रहा।

वहीं मानेसर में 332, बहादुरगढ़ में 328, हिसार में 333 और फरीदाबाद में 313 AQI दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। ऐसे में सांस लेना लोगों के स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पंचगांव की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बल्लभगढ़, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, मानेसर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, चरखी दादरी और रोहतक में हवा बहुत खराब श्रेणी में है।

अंबाला, धारूहेड़ा, सोनीपत, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत और नारनौल में भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News