Udaipur Times, Haryana AQI : हरियाणा में ठंडक के साथ- साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में प्रदूषण की ये समस्या बेहद चिंताजनक है। जानकारी के लिए आपको बता दें की देशभर के शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों में हरियाणा के कई शहर बेहद खराब हवा की चपेट में हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, बहादुरगढ़ 400 AQI के साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। इसके अलावा, चरखी दादरी में 389 और रोहतक में 378 AQI दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर चिंता का विषय यह है कि दिल्ली का AQI 344 रहा, जबकि हरियाणा के बहादुरगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई शहरों में इससे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया।
प्रदेश में बहादुरगढ़ के अलावा चरखी दादरी, रोहतक, फरीदाबाद, पंचगांव, कैथल, गुरुग्राम, भिवानी, मानेसर, नरनौल, बल्लभगढ़ और हिसार के आसपास के प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक है।
जानकारी के मुताबिक, 25 शहरों में 12 का AQI 300 से ऊपर रहा। इस श्रेणी में लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। खास बात यह है कि पंचगांव में 350, फरीदाबाद में 350 और गुरुग्राम में 345 AQI दर्ज किया गया।
इसके अलावा, हिसार में 291, पानीपत में 286 और सिरसा में 289 AQI रहा।