हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, ये शहर है देश का सबसे प्रदूषित शहर

 | 
हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई जहरीली, ये शहर है देश का सबसे प्रदूषित शहर

Udaipur Times, Haryana AQI :  हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप लगातार गंभीर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर शाम 4 बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 24 घंटे के औसत AQI बुलेटिन में हरियाणा के शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं।

जारी आकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का AQI 409 दर्ज हुआ, जो देश के 284 शहरों में सबसे अधिक है। वहीं सिरसा 383 AQI के साथ दूसरे और पंचगांव 377 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बहादुरगढ़ में AQI 364 और दिल्ली में 369 दर्ज किया गया।

इसके अलावा गुरुग्राम में 345, फरीदाबाद में 336, रोहतक में 320, हिसार में 316, भिवानी में 307 और सोनीपत में 304 AQI दर्ज हुआ।

इससे पता लगाया जा सकता है की प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 

हरियाणा के NCR क्षेत्र में गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे जिलों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। GRAP-3 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ की धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर रोक, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती और स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई जैसे कदम शामिल हैं। 

इसके अलावा CAQM ने 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सरकारी व निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों की फिजिकल उपस्थिति और बाकी को वर्क फ्रॉम होम देने के निर्देश भी दिए हैं। 

हरियाणा में मौसम में धीरे-धीरे ठंडक घुलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C अधिक दर्ज किया गया है, जबकि औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचकूला में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं हिसार के केंद्र पर प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6°C दर्ज किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News