Udaipur Times, Haryana AQI : हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ- साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। जो की चिंताजनक बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के शहरों में हवा की गुणवत्ता इस कदर बिगड़ चुकी है कि कई जगहों पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के पंचगांव में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 दर्ज किया गया। यह देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है।
इसके अलावा बल्लभगढ़ (340), कैथल (336), गुरुग्राम (323), सिरसा (322), हिसार (316) और कुरुक्षेत्र (315) में भी प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 8 शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि 15 शहरों में AQI 201 से 300 के बीच यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
इस तरह रिपोर्ट में शामिल हरियाणा के 23 शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में है। खास बात यह है कि दिल्ली का AQI 299 रहा, जबकि हरियाणा के कई शहरों में इससे भी ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें की देश के शहरों के AQI की तुलना करें तो हरियाणा का पंचगांव 380 के स्तर पर पहुंच गया है। यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी के ऊपरी हिस्से में है।