हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई प्रदूषित, AQI पहुंचा इस पार

 | 
हरियाणा के इन शहरों की हवा हुई प्रदूषित, AQI पहुंचा इस पार 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी फरीदाबाद में रही, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही दूसरी और मौसम में बदलाव के साथ ही हवा भी जहरीली बनी हुई है।

प्रदेश के कई शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) चिंताजनक स्तर पर है। यमुनानगर प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां AQI 306 दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचगांव का AQI भी 309 रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश में दिल्ली के साथ लगते इलाके और जीटी रोड बेल्ट पर हवा खराब रहा। इनमें सोनीपत (297), गुरुग्राम (296), कुरुक्षेत्र (286), बल्लभगढ़ (271), बहादुरगढ़ (267), मानेसर (262), फरीदाबाद (257), करनाल (251), पानीपत (250), अंबाला (237), धारूहेड़ा (231), कैथल (225), भिवानी (203) और मंडीखेड़ा (203) शामिल हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में अगले एक सप्ताह (22 नवंबर तक) मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई चेतावनी या संभावना नहीं है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News