Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में एससी-बीसी और ओबीसी चौपालों की सूरत बदलने की तैयारी की गई है। पंचायती राज विभाग ने जिलों से 1746 चौपालों का एस्टीमेट मांगा है। एस्टीमेट मिलने के बाद सरकार बजट जारी करेगी। इन चौपालों में 1,066 चौपाल एसी समुदाय की हैं। जबकि 608 चौपालें बीसी-ओबीसी से संबंधित है। 72 चौपालें एससी-बीसी-ओबीसी की संयुक्त है।
हालांकि 53 चौपालों के मामले स्थगित कर दिए गए हैं। इनमें 16 चौपालें रेवाड़ी, 15 कुरुक्षेत्र, 9 करनाल, नूंह व महेंद्रगढ़ की 4-4, अम्बाला की 2, और कैथल, झज्जर व फरीदाबाद की 1-1 चौपाल शामिल है। 65 से ज्यादा चौपालों के प्रस्ताव विधायकों ने मुख्यालय भेजे थे। सबसे ज्यादा 177 सिरसा, 170 कुरुक्षेत्र व 165 चौपालें यमुनानगर की हैं। चौपालों की मरम्मत रिपेयर के लिए सभी जिला परिषदों को पत्र लिखा गया है।
जिला चौपाल
सिरसा 177
कुरुक्षेत्र 170
यमुनानगर 165
हिसार 112
अम्बाला 112
भिवानी 92
नूंह 91
पलवल 90
कैथल 79
करनाल 78
रेवाड़ी 78
झज्जर 78
सोनीपत 77
जींद 72
फतेहाबाद 55
महेंद्रगढ़ 48
रोहतक 45
पानीपत 38
चरखी 33
गुरुग्राम 32
पंचकूला 15
फरीदाबाद 7
हांसी 2