हरियाणा में दादी की मौत का बहाना बनाने वाले ASI पर गिरी गाज ! SP ने किया सस्पेंड

 | 
हरियाणा में दादी की मौत का बहाना बनाने वाले ASI पर गिरी गाज ! SP ने किया सस्पेंड 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खहबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात ASI अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार उन पर ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का गलत हवाला देने का आरोप है।

आदेश के अनुसार, ASI अनिल कुमार ने 8 जून को अपनी दादी के निधन की सूचना देकर घर जाने की अनुमति ली थी। उन्हें अगले दिन ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आए। Haryana News

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने कई दिनों तक उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल या तो बंद मिला या कॉल का जवाब नहीं मिला। आखिरकार, वह 19 जून को ड्यूटी पर लौटे।

 यात्रा की तस्वीरें

विभागीय जांच में जानकारी के मुताबिक सामने आया कि ASI ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बीमारी बताया था। हालांकि, उनके मोबाइल से मिली तस्वीरों और अन्य डिजिटल सामग्री से संकेत मिला कि वह परिवार के साथ यात्रा पर थे। जांच में यह भी पाया गया कि जिस महिला के निधन का हवाला देकर छुट्टी ली गई थी, वह उनकी वास्तविक दादी नहीं थीं। सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट भी जांच के दायरे में आई हैं। Haryana News

रिपोर्ट में जानकारी के मुताबिक ये भी खुलासा हुआ कि ASI के पास कई जांच फाइलें और शिकायतें लंबित थीं, जिससे मामलों के निस्तारण में देरी हो रही थी। इन तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए SP डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें तत्काल निलंबित कर नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। Haryana News अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नूंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News