लखारा चौक में जर्जर अवस्था वाले मकान का छज्जा गिराया
उदयपुर। लखारा चौक में सोमवार रात्रि को जर्जर हो चुके मकान से अचानक गिरे छज्जे के कारण राहगीर बाल-बाल बच गया। रात्रि में ही मकान मालिक को बुलाकर शेष बचे छज्जे को गिराया।

उदयपुर। लखारा चौक में सोमवार रात्रि को जर्जर हो चुके मकान से अचानक गिरे छज्जे के कारण राहगीर बाल-बाल बच गया। रात्रि में ही मकान मालिक को बुलाकर शेष बचे छज्जे को गिराया।
अध्यक्ष चेतन सोनी ने बताया कि आज प्रातः क्षेत्र के व्यापारी एकत्रित हुए और उन्होंने जर्जर मकान के शेष बचें हिस्से को गिराने की जनहित में महापौर, निगम आयुक्त, धानण्मडी थानाधिकारी से मांग की। लखारा चौक व्यापार संघ के संरक्षक एवं भाजपा जिला मंत्री डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री स्थल पर आयें और उन्होंने मौका मुआयना किया। जर्जर हो चुके मकान की अवस्था को देखकर मकान मालिक को अपने स्तर पर शेष बचे हिस्से को गिराने को कहा।
व्यापारियों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि जिस हिस्से को गिराया जाना था वह तो गिरा नहीं और नीचे के मकान के हिस्से को गिरा दिया और वह जर्जर हुए मकान का शेष बचा हिस्सा अभी भी मौजूद है। निगम की ओर से अभियन्ता पुजारी, मनीष, एवं जेईएन सुनील प्रजापत तथा धानमण्डी थाने का स्टाफ भी मौके पर मौजूद था। क्षेत्र का अवलोकन धानमण्डी थानाधिकारी छगन पुरोहित ने भी किया और अधिनस्थ स्टाॅफ को दिशा निर्देश दिये।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी नगर निगम कमिश्नर अंकित कुमार को इस पूरे घटनाक्रम पर लखारा चौक वाशिंदे व व्यापारियों को राहत देने का निर्देश दिए घटनास्थल पर पार्षद पति अनिल अग्रवाल भी पहुंचे। इस अवसर पर चेतन सेानी, राजेश खत्री, कालू प्रजापत, राजेश शर्मा, मनोहर भोरावत, ब्रजमोहन अग्रवाल, हरीश सोनी, मनोज सोनी, कमल सोनी, तरूण सोनी सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।