सीनियर सिटीजन को बैंक देगा FD करवाने पर 8.3% ब्याज, जाने निवेश का पूरा प्लान ?

 | 
सीनियर सिटीजन को बैंक देगा FD करवाने पर 8.3% ब्याज, जाने निवेश का पूरा प्लान ?

Udaipur Times, Unity Small Finance Bank FD Rates : फिक्स्ड डिपोजिट (FD) करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। Unity Small Finance Bank ने अपनी चुनिंदा फिक्स्ड डिपोजिट योजनाओं पर बढ़ोतरी की है। बैंक की नई ब्याज दरें 11 जून 2026 से प्रभावी हो गई है। नई दरों के अंतर्गत सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को 8.3 प्रतिशत तक और सामान्य ग्राहकों को 7.8 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ मिलेगा।

501 दिन की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक ने 501 दिनों की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजना को अपनी सबसे आकर्षक स्कीमों में शामिल किया है। इस योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.3 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाएगा। बैंक का कहना है कि वर्तमान समय में यह उसकी रिटेल एफडी योजनाओं में सबसे अधिक रिटर्न देने वाली स्कीम है।

बढ़ती महंगाई और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह योजना एक अच्छा विकल्प मानी जा रही है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम बेहतर रिटर्न का अवसर प्रदान कर सकती है।

एक साल की FD पर भी मिल रहा है बढ़िया रिटर्न

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की अवधि वाली एफडी पर भी आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। बैंक के अनुसार 1 वर्ष की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। यह दरें कई बड़े बैंकों की एफडी योजनाओं की तुलना में अधिक मानी जा रही हैं।

502 दिन से 60 महीने तक की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक ने 502 दिनों से लेकर 60 महीने तक की अवधि वाली एफडी पर भी ब्याज दरें तय की हैं। इस अवधि की जमा योजनाओं पर सामान्य ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। हालांकि 501 दिन की विशेष एफडी योजना अभी भी सबसे अधिक ब्याज देने वाली स्कीम बनी हुई है।

सेविंग अकाउंट पर भी मिल रहा बेहतरीन ब्याज

एफडी के अलावा बैंक अपने बचत खाते (Savings Account) पर भी बैलेंस के आधार पर अलग-अलग ब्याज दरें दे रहा है।

1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 4.5 प्रतिशत सालाना ब्याज

1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6 प्रतिशत सालाना ब्याज

10 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 7 प्रतिशत सालाना ब्याज

इस तरह ग्राहक अपने सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर भी सामान्य बैंकों की तुलना में बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

समय से पहले FD तोड़ने पर लगेगी पेनाल्टी

बैंक ने ग्राहकों को यह भी जानकारी दी है कि यदि कोई निवेशक अपनी एफडी या आरडी (Recurring Deposit) को तय अवधि पूरी होने से पहले बंद करता है, तो लागू ब्याज दर पर 1 प्रतिशत की पेनाल्टी देनी होगी। इसलिए निवेशकों को एफडी कराने से पहले अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन कर लेना चाहिए।

निवेशकों के लिए क्या है फायदा?

बैंक का कहना है कि ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी ग्राहकों को मौजूदा ब्याज दर चक्र का अधिक लाभ देने के उद्देश्य से की गई है। जिन निवेशकों को सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहिए, उनके लिए 501 दिन की एफडी योजना आकर्षक विकल्प बन सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट अब भी उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है, जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं। ऐसे में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई ब्याज दरें निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News