आमजन से जुड़ी योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचे - संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक 

 | 
राजस्थान सरकार की ओर से  जनकल्याण योजनाओं का लाभ उदयपुर के हर शहरवासियों को दिया जाए इसको लेकर संभागीय आयुक्त विकास एस.भाले जिले के 11 विभागों अधिकारियों आयुक्तालय सभागार में बैठक ली

राजस्थान सरकार की ओर से  जनकल्याण योजनाओं का लाभ उदयपुर के हर शहरवासियों को दिया जाए इसको लेकर संभागीय आयुक्त विकास एस.भाले जिले के 11 विभागों अधिकारियों आयुक्तालय सभागार में बैठक ली। 

बैठक में चिकित्सा,शिक्षा,जल संसाधन,सार्वजनिक निर्माण,सामाजिक न्याय एंव अधारिकता जैसी योजनाओं का वरिष्ठ अधिकारियों से विभाग की सभी योजनाओं का लाभ लिया। वहीं सभी को बताया कि आमजन से जुड़ी सभी योजनाओं का सभी को बराबर तरीके से लाभ दिया जाए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किए जाए। 

संभागीय आयुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जन आंदोलन को सभी लोगों तक पहुंचाए। सभी आमजनो को निर्देश दे कि इस जन आंदोलन का सभी को पालन करना है तथा इसे सफल बनाना है। वहीं बजट को लेकर भी बात कही कि सरकार की ओर से बजट में कोई कमी नही है अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता के हित के लिए प्राप्त बजट समय से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। 

इस बैठक में संभागीय आयुक्त एल.एन.मंत्री, मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह, निर्माण विभाग के एसीई संजय सक्सेना व रामहेत मीणा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक महेश वर्मा, एवीवीएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता जी.के.पारिख, अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News