प्रवासी अग्रवाल युवा मंडल के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

प्रवासी अग्रवाल युवा मण्डल के द्विवार्षिक चुनाव आज सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुए।

 | 
प्रवासी अग्रवाल युवा मंडल के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

प्रवासी अग्रवाल युवा मण्डल के द्विवार्षिक चुनाव आज सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी खेमचंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल एवं नरेन्द्र अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुये चुनाव में अध्यक्ष के रूप में पुलकित अग्रवाल, मंत्री शुभम गर्ग, कोषाध्यक्ष इतीशा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सृष्टि गर्ग, सहमंत्री रोहित अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री कनिष्का अग्रवाल, संगठन मंत्री अभिषेक जैन, प्रचार प्रसार मंत्री रोहित बंसल, खेलकूद मंत्री अक्षय अग्रवाल निर्वाचित हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News