सगसजी बावजी के जन्मोत्सव की धूम
लोकदेवता सगसजी बावजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
पिछोली स्थित सगसजी मंदिर के पुजारी रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत सगसजी बावजी को सोने एवं चांदी के डंके का आकर्षक शृंगार धराया गया।
प्रात: अभिषेक एवं पूजा-अर्चना पश्चात बावजी को महाभोग धराया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण पर भव्य विद्युत सज्जा की गई एवं पूरे मार्ग को फर्रियों से सजाया गया। प्रात: पूजा-अर्चना पश्चात भजन पार्टी द्वारा गाए भजनों पर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए।

उदयपुर शहर एवं बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की जबर्दस्त प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को सगसजीमय बना दिया। शाम को विशेष बावजी की आरती के पश्चात महाभोग धराया जाएगा।
प्रात: आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। शर्मा ने बताया कि शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना से जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हुई। पूरे मंदिर पर भव्य रंगरोगन एवं चित्रकारी का कार्य कर पूरे मंदिर पर विद्युत सज्जा की गई।
शुक्रवार शाम से अहमदाबाद के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियों के साथ रात्रि जागरण हुआ एवं शनिवार शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।