रक्तदान शिविर सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

 | 

रक्तदान शिविर सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के 30 से अधिक युवा एवं समाजसेवियों ने रक्तदान किया।

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हरीश सोलंकी एवं महासचिव राजेश चित्तौडा ने बताया कि संस्था के प्रथम प्रयास के तहत रक्तदान कार्यक्रम से सेवा कार्य की शुरूआत की गई हैं।

कार्यक्रम में सोलंकी ने बताया कि रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं होता, मानव सेवा कर सार्थक परिणाम लाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

शिविर के दौरान प्रदेशाध्यक्ष हरीश सोलंकी, महासचिव राजेश चित्तौडा, कमल मेहता व असलम, मोहम्मद यासिन, इन्दर लाल, हरलाल गायरी, भूपेश व्यास सहित कई कार्यकर्ता समाजसेवियों ने सेवाएँ दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News