उर्दु में लिखित नाट्य पुस्तक रोशन अन्धेरे का हुआ लोकार्पण
उदयपुर के एक निजी होटल में आज वरिष्ठ शायर कवि, गीतकार हिन्दी, उर्दु नाटकों के लेखक खुर्शीद नवाब द्वारा उर्दु में लिखित नाट्य पुस्तक रोशन अन्धेरे का लोकार्पण किया गया। समारोह में पुस्तक का विमोचन टोंक के डाॅ. अजीजुल्लाह, शहर के वरिष्ठ शायर आबिद हुसैन अदीब एवं अनिल मेहता द्वारा किया गया। पुस्तक का प्रमोशन एम स्क्वायर पब्लिकेशन के मुकेश माधवानी द्वारा किया गया।
उदयपुर के एक निजी होटल में आज वरिष्ठ शायर कवि, गीतकार हिन्दी, उर्दु नाटकों के लेखक खुर्शीद नवाब द्वारा उर्दु में लिखित नाट्य पुस्तक रोशन अन्धेरे का लोकार्पण किया गया।
हमदर्द एकता संस्थान के खुर्शीद नवाब ने बताया कि नेशनल काउन्सिल आॅफ प्रमोशन लेग्वेंज संस्था द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से तैयार इस पुस्तक में उर्दु भाषा में पांच नाटकों का लेखन किया गया है। अब तक खुर्शीद नवाब द्वारा उर्दू भाषा में 7 पुस्तकों का लेखन किया जा चुका है।
समारोह में पुस्तक का विमोचन टोंक के डाॅ. अजीजुल्लाह, शहर के वरिष्ठ शायर आबिद हुसैन अदीब एवं अनिल मेहता द्वारा किया गया। पुस्तक का प्रमोशन एम स्क्वायर पब्लिकेशन के मुकेश माधवानी द्वारा किया गया।
