दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957, पैलेस में महाराणाओं के फोटो की प्रदर्शनी का उद्घाटन कल

यहां सिटी पैलेस म्यूजियम की दी भगवत प्रकाश गैलेरी में गुरूवार को मेवाड़ घराने से संबंधित सौ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का नाम 'दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957 दिया गया है। जिसमें मेवाड़ के महाराणाओं के विभिन्न ऐतिहासिक उत्सवों व कार्यक्रमों के फोटो हैं।

 | 

दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957, पैलेस में महाराणाओं के फोटो की प्रदर्शनी का उद्घाटन कलयहां सिटी पैलेस म्यूजियम की दी भगवत प्रकाश गैलेरी में गुरूवार को मेवाड़ घराने से संबंधित सौ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का नाम ‘दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957  दिया गया है। जिसमें मेवाड़ के महाराणाओं के विभिन्न ऐतिहासिक उत्सवों व कार्यक्रमों के फोटो हैं।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़  द्वारा जीवंत विरासत के क्षेत्र में करवाए जा रहे बहुआयामी कार्यों की श्रृंखला में प्रदर्शनी भी एक कड़ी है।

गुरूवार शाम आयोजित एक समारोह में जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट विकास एस. भाले प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार से म्यूजियम के टिकिट में गैलेरी का भी अवलोकन किया जा सकेगा।

आऊवा ने बताया कि प्रदर्शनी में महाराणा फतहसिंहजी का मोरचौक में लगा दरबार, मोहल्ला दरबार में बिराजे मेवाड़ी शूरवीर, लालकिले पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महाराणा भगवतसिंहजी, संजय, राजीव एवं इंदिरा गांधी का 15 अगस्त 1956 को खींचा फोटो, शाही वेश में महाराणा सज्जनसिंह, रावत भगतसिंह बेदला, चित्तौड़ में 1881 में लगा महाराणा सज्जनसिंह का दरबार, 1890 में सिटी पैलेस में लगे दरबार में बैठे प्रिंस अल्बर्ट विक्टर एवं महाराणा फतहसिंहजी अपने परिवार के साथ, 1930 में महाराणा भूपालसिंहजी अपनी गाड़ी रॉल्स रॉयल्स में तथा मेवाड़ राज्य के सेना से संबंधित फोटो प्रदर्शनी में लगाए गए है।

प्रदशर्नी में सजे चित्रों को श्रीजी अरविन्दसिंह मेवाड़ के शंभू निवास स्थित निजी संग्रहालय, पैलेस ऑर्गेनाइजेशन के मीडिया डिपार्टमेंट तथा पैलेस संग्रहालय के सहयोग से प्राप्त किया गया है।

पैलेस में कुल 14 हजार फोटो के संग्रह में से चुनिन्दा सौ फोटोओं को इस प्रदर्शनी में संजोया गया है। उल्लेखनीय है कि महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा विगत दिनों म्यूजियम में सिल्वर गैलेरी एवं म्यूजिक गैलेरी भी स्थापित की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News