गिट्स में केम्पस इन्टरव्यू में 12 विद्यार्थियों का आई.टी. कम्पनी रेडिक्स वेब में चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में केम्पस इन्टरव्यू में बी.

 | 

गिट्स में केम्पस इन्टरव्यू में 12 विद्यार्थियों का आई.टी. कम्पनी रेडिक्स वेब में चयन

गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज में केम्पस इन्टरव्यू में बी.टेक. के 11 व एम.सी.ए. के 01 विद्यार्थी का आई.टी. कम्पनी रेडिक्स वेब में चयन ट्रेनी साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि रेडिक्स वेब लिमिटेड अहमदाबाद स्थित आई.टी. सेक्टर की प्रमुख कम्पनी हैं जो पिछले 18 सालों से आॅफ सोर डवलपमेंट एवं साॅफ्टवेयर डवलपमेंट आदि पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

कम्पनी से आये कम्पनी ऑफिशियल बृजन ब्रम्ह भट्ट (एच.आर. मेनेजर) एवं वारिक्स पटेल (आॅपरेशन हेड) ने सर्वप्रथम पीपीटी के माध्यम से कम्पनी जाॅब प्रोफाइल व कम्पनी की उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। उसके पश्चात् लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से 12 विद्यार्थियों का चयन किया।

Download the UT App for more news and information

इस केम्पस इन्टरव्यू में बी.टेक के विद्यार्थी अर्चना झंवर, उपासना आमेटा, मिलन शर्मा, सौरभ शुक्ला, नीरज जोशी, रूमान अहमद रिजवी, अभिनव सुहालका, हर्षित चौहान, अमिशा माथुर, भव्य माथुर व स्वीटी मलिक एवं एम.सी.ए. की छात्रा प्रियंका सोनी का चयन ट्रेनी साॅफ्टवेयर इन्जिनियर के पद पर हुआ। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के सवर्णिम भविष्य की कामना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News