केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लाखों फैमिली पेंशन परिवारों को मिलेगा अब ये बड़ा फायदा

 | 
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लाखों फैमिली पेंशन परिवारों को मिलेगा अब ये बड़ा फायदा

Udaipur Times, Notional Increment benefit: केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन पर निर्भर लाखों परिवारों के लिए हित में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। जो लाभ अब तक केवल रिटायर्ड कर्मचारियों को ही मिलता था उसे अब बढ़ाकर फैमिली पेंशनधारियों तक भी लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत ‘नोशनल इंक्रीमेंट’ यानी काल्पनिक वेतन वृद्धि का फायदा अब फैमिली पेंशन में भी जोड़ा जाएगा।

इस फैसले से उन मामलों में राहत मिलेगी जहां कर्मचारी केवल एक दिन के अंतर की वजह से सालाना वेतन वृद्धि से चूक जाते थे।

जानिए क्या होता है नोशनल इंक्रीमेंट?

सरकारी नियमों के मुताबिक, वेतन में सालाना बढ़ोतरी आमतौर पर 1 जुलाई या 1 जनवरी को मिलती है। लेकिन अगर कोई कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हो जाता है, तो उसे अगली तारीख का इंक्रीमेंट नहीं मिल पाता था।

अब इस नियम को बदलते हुए माना जाता है कि उस कर्मचारी को वह बढ़ोतरी मिल गई है और उसी आधार पर पेंशन तय की जाएगी।

पेंशन पर कितना फर्क पड़ेगा?

इस बदलाव के बाद फैमिली पेंशन में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर समझें तो बेसिक सैलरी: 60,000 रुपये से बढ़कर 61,800 रुपये फैमिली पेंशन: 18,000 से बढ़कर 18,540 रुपये, हर महीने करीब 540 रुपये का फायदा और सालाना लगभग 6,500 रुपये तक का असर (असल फायदा कर्मचारी की सैलरी स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगा)

जानिए किन परिवारों को मिलेगा फायदा?

यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी जहां कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हुआ हो और बाद में उनका निधन हुआ हो या सेवा के दौरान इन तारीखों पर निधन हुआ हो और जहां तय सेवा अवधि पूरी हो चुकी हो
मिलेगा बकाया भी

सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह सिर्फ आगे की पेंशन तक सीमित नहीं रहेगा। जहां लागू होगा, वहां पुराने समय का अंतर निकालकर एरियर भी दिया जाएगा।

अब क्या करना होगा?

अगर आपके परिवार में कोई फैमिली पेंशन ले रहा है, तो एक बार ये जरूर जांच लें PPO में अंतिम वेतन की गणना कैसे की गई है, क्या इंक्रीमेंट जोड़ा गया है या नहीं, जरूरत पड़े तो बैंक या पेंशन ऑफिस में नया आवेदन दें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News