केंद्र सरकार दे रही लोगों को 90 हजार रुपये ! जाने कैसे मिलेगा लाभ ?

 | 
केंद्र सरकार दे रही लोगों को 90 हजार रुपये ! जाने कैसे मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, Haryana News : डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त हरबीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीटीएम चौक पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। 

इस दौरान यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बडोदा ने मेले में रेहड़ी-पटरी वेंडर्स एवं छोटे दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजना का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया।

मेले में एलडीएम राजन मल्होत्रा, बैंक अधिकारी अशोक कुमार, हरज्ञान जाखड, विकास धनखड़ और राष्टï्रीय शहरी आजीविका मिशन से टीएफआई डा. रश्मि शर्मा, एसएमआइडी ज्योति पांचाल, टीसीओ संजय कुमार, आशाीष ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी 15 हजार रुपये, 25 हजार रुपये तथा 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

 उन्होंने बताया कि 50 हजार रूपये का लोन लेने पर क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी एवं डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि का भी लाभ मिलता है।

एसएमआइडी ज्योति पांचाल ने बताया कि 25 जून को पंचायत भवन में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी रेहड़ी-पटरी संचालकों एवं छोटे दुकानदारों से आह्वान किया कि वे निर्धारित जनकल्याण मेले में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। कैंप में आने वाले लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वोटर आईडी अवश्य लेकर आएं। इस दौरान अनेक रेहड़ी-पटरी संचालक एवं छोटे दुकानदार मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News