मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 421 KM की रेंज के साथ हर कोई इनका दीवाना

 | 
मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 421 KM की रेंज के साथ हर कोई इनका दीवाना  

Udaipur Times, Automobile News : अगर आप भी मिडिल क्लास परिवार से है और नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे है तो आ हम आपके लिए कई खास डिजाइन और बेतरींन फीचर्स वाली कार लेकर आए है, जो नए फीचर्स के साथ मिडिल फैमली के लिए सबसे बेस्ट रहने वाली है। 

भारत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना अब सभी का पूरा होने वाला है। अगर आप कम बजट में लंबी रेंज, शानदार फीचर्स और बेहतर सेफ्टी वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना का प्लान कर रहे है तो आज हमारे द्वारा दी जा रही जानकारी को पढ़ कर आप एक सही चुनाव कर सकते है। Automobile News

Tata Tiago EV

भारतीय बाजार में इस समय सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.69 लाख से शुरू होती है, जबकि बैटरी सब्सक्रिप्शन के लिए अलग शुल्क है। 

सामान्य खरीद में इसकी कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है। इसका कॉम्पैक्ट हैचबैक डिजाइन नए LED DRLs, क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स के साथ पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आता है। Automobile News

मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर, 10।25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

इसमें 19।2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है, जो क्रमशः 61 PS और 75 PS मोटर के साथ आते हैं। कंपनी के अनुसार इसकी अधिकतम MIDC रेंज 293 किमी तक है। Automobile News

MG Comet EV

भारतीय बाजार में यह कार शहरों के लिए भी सबसे बेस्ट रहती है, रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाई गई एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। BaaS स्कीम के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹4.99 लाख से शुरू होती है, जबकि सामान्य एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7 लाख के करीब है। इसका बॉक्सी डिजाइन, फुल-LED लाइटिंग, कनेक्टेड LED स्ट्रिप, छोटे ओवरहैंग और 12-इंच व्हील्स इसे भीड़ में अलग पहचान देते हैं।

मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

इंटीरियर में डुअल 10।25-इंच स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/ एपल कारप्ले, कीलेस एंट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और i-Smart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग कैमरा और TPMS मिलता है। इसमें 17।3 kWh बैटरी पैक के साथ 42 PS और 110 Nm आउटपुट वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। Automobile News

कंपनी के अनुसार यह कार एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक की रेंज देती है।

New Tata Punch EV

भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा चर्चित कार टाटा पंच है जिसका हर कोई दीवाना है।  BaaS प्लान के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6।49 लाख रखी गई है, जबकि सामान्य एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.69 लाख से शुरू होती है। इसका डिजाइन ICE Punch से अलग है, जिसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, LED लाइट बार, नए बंपर और एयरो-डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Automobile News

मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

केबिन में 10।25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, हिल होल्ड और ADAS फीचर्स भी उपलब्ध हैं। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। मोटर 82 PS से लेकर 122 PS तक की पावर जनरेट करती है और कंपनी के अनुसार इसकी अधिकतम रेंज 421 किमी तक जाती है।

Citroen eC3

भारतीय बाजार की Citroen eC3 उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो कम बजट में ज्यादा केबिन स्पेस और SUV जैसी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन चाहते हैं। BaaS स्कीम के साथ इसकी कीमत करीब ₹8.49 लाख से शुरू होती है, जबकि सामान्य एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11.99 लाख है। इसमे हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, SUV-स्टाइल बॉडी क्लैडिंग और आकर्षक फ्रंट फेसिया मिलता है। Automobile News

मिडिल क्लास के लिए आई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

इंटीरियर में 10।2-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और पर्याप्त केबिन स्पेस दिया गया है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESC, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 29।2 kWh बैटरी पैक के साथ 57 PS और 143 Nm आउटपुट वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 320 किमी तक की ARAI-क्लेम्ड रेंज देती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News