नगर परिषद ने 142 परिवार को दी मकान निर्माण सहायता राशी
मुख्यमंत्री द्वारा बी.पि.एल आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण सहायता राशी के पहले चेक आज वितरित किए गए। नगर परिषद के सभागार में चेक वितरण कार्यकम में राज्यमंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 142 लोगों को सहायता राशी के चेक प्रदान किए।

सभापति रजनी डांगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर बताया कि बी .पि .एल परिवारों को पक्की छत मिल सके इसी उद्देश्य के लिए गरीब परिवारों को सहायता की पहली राशी 25 हजार आज वितरित की गई। सभापति ने बताया कि कुल 124 परिवार को 28 लाख की सहायता राशी टुकडो में दी जाएंगी।
कलेक्टर विकास भाले ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 4 सालों में 10 लाख आवास बी .पि .एल परिवारों को आवास मुहैया करने का संकल्प लिया, और सफलता भी पाई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए सरकार का आभार जताया। मालवीय ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की नि:शुल्क दवा योजना के तर्ज पर केन्द्र सरकार ने भी योजना तैयार की हैं।