शहर का प्रथम डिजायनर ओलम्पियाड 11 जनवरी को
वीसीडी काॅलेज आॅफ डिजायनिंग द्वारा आगामी 11 जनवरी को शहर का प्रथम डिजायनर ओलम्पियाड चित्रकूटनगर स्थित काॅलेज परिसर में आयोजित किया जायेगा। जिसका पोस्टर विमोचन आज किया गया।

वीसीडी काॅलेज आॅफ डिजायनिंग द्वारा आगामी 11 जनवरी को शहर का प्रथम डिजायनर ओलम्पियाड चित्रकूटनगर स्थित काॅलेज परिसर में आयोजित किया जायेगा। जिसका पोस्टर विमोचन आज किया गया।
काॅलेज की निदेशक सुलभा मेहता ने बताया कि ओलम्पियाड में 50 लाख तक की स्कोलरशीप दी जायेगी। जिसमें कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी एवं अन्य काॅलेज के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। विजेता को 21 हजार नगद एवं सर्टिफिकेट,द्वितीय को 11 हजार नगद प्रत्येक केटेगरी में प्रदान किये जायेंगे। आज आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन ए.एन.माथुर एवं मुकेश माधवानी ने किया गया।