राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ा, तापमान पहुंचा इस स्तर पर

 | 
राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ा, तापमान पहुंचा इस स्तर पर 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, कल शुक्रवार को राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर) में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

सर्द हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने और इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। सुबह से देर शाम तक धूप रही। सर्द हवा के कारण अधिकांश शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई।

बाड़मेर, श्रीगंगानगर, पाली को छोड़कर सभी शहरों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोटा, अजमेर, पिलानी (झुंझुनूं), उदयपुर, बीकानेर समेत कई शहरों में शुक्रवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ।

इसके अलावा, फतेहपुर (5.5) ,सीकर में 6.5, माउंट आबू, नागौर में 7.9, भीलवाड़ा में 8.3 और सिरोही 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर, चित्तौड़गढ़, चूरू, उदयपुर, पिलानी और टोंक में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News