कल से 6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक ! जाने बंद रहने के पीछे का कारण ?
Udaipur Times, Bank Holiday : एसबीआई बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI लगातार 6 दिनों तक बंद रहने वाला हैं। जानकारी के मुताबिक, 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की ब्रांचों में अब कामकाज नहीं होगा, जिससे आमजन को कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, बैंक बंद रहने का मुख्य कारण वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और RBI से बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिन की छुट्टियां हैं। Bank Holiday
जानिए क्यों बंद रह सकते हैं बैंक
मिली जानकारी के अनुसार, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसके कारण इन दो दिनों में बैंक बंद रहेंगे। Bank Holiday
जानकारी के मुताबिक, स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई (सोमवार और मंगलवार) को देशभर में दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए RBI ने दो दिन की छुट्टियां तय की हैं। Bank Holiday
जानकारी के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण SBI बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के बैंक सर्किलों में बकरीद के मौके पर 27 और 28 मई दोनों दिन आधिकारिक छुट्टी रहेगी।
SBI बैंक छुट्टियां
तरीख बंद रहने की वजह कहां-कहां बंद रहेंगे?
23 मई महीने का चौथा शनिवार पूरे देश में
24 मई साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
25 मई SBI स्टाफ फेडरेशन की प्रस्तावित हड़ताल देशभर की SBI शाखाओं में काम प्रभावित होने की आशंका है।
26 मई SBI स्टाफ फेडरेशन की प्रस्तावित हड़ताल देशभर की SBI शाखाओं में काम प्रभावित होने की आशंका है।
27 मई बकरीद (ईद-उल-अजहा) देश के अधिकांश हिस्सों में, जैसे: नई दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, जम्मू, श्रीनगर,
कोलकाता, हैदराबाद, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून, गुवाहाटी, रांची, रायपुर, शिमला आदि।
28 मई बकरीद (ईद-उल-अजहा) इन चुनिंदा शहरों में: मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, पणजी (गोवा), पटना, जम्मू और कश्मीर।
हड़ताल की वजह ?
मिली जानकारी के अनुसार, AISBISF ने अपनी 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, काम करने की बेहतर स्थिति के लिए बुलाई गई है। Bank Holiday
असर क्या होगा?
जानकारी के मुताबिक, यह हड़ताल 'वर्कमेन कैटेगरी' (क्लर्क और अन्य स्टाफ) की है, Bank Holiday इसलिए चेक क्लियरिंग, कैश काउंटर और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप रहेंगे।
