यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा ट्रम्प प्रोजेक्ट ! 65 मंजिला 2 टावरों में होंगे 450 लग्जरी फ्लैट

 | 
यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा ट्रम्प प्रोजेक्ट ! 65 मंजिला 2 टावरों में होंगे 450 लग्जरी फ्लैट 

Udaipur Times, Trump Project In Hyedrabaad : भारत में ट्रम्प ब्रांड का सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट हैदराबाद में बनेगा। करीब 22 लाख वर्ग फीट में 65-65 मंजिला दो टावर और 450 लग्जरी फ्लैट होंगे। 240 मीटर ऊंचे दोनों टावर 28वीं मंजिल पर स्काई ब्रिज से जुड़ेंगे, जहां ट्रम्प क्लब होगा। 

ट्रिबेका डेवलपर्स और इरा रियल्टी करीब 2,000 करोड़ रुपए निवेश करेंगी। सामान्य फ्लैट की कीमत 5 से 10 करोड़ रुपए होगी। प्रोजेक्ट 15 मई 2031 तक पूरा होगा। ट्रिबेका के संस्थापक कल्पेश मेहता के मुताबिक, 16 पेंटहाउस में से 8 करीब 250 करोड़ रुपए में पहले ही बिक चुके हैं। इनमें एक पेंटहाउस 62 करोड़ रुपए में बिका। Trump Project

हर घर की प्राइवेट लिफ्ट और अलग लॉबी होगी

यह भारत में ट्रम्प ब्रांड का 8वां और दक्षिण भारत में पहला प्रोजेक्ट है। 3.5 और 4 बीएचके फ्लैट 3,600 से 5,800 वर्ग फीट के होंगे। हर घर की प्राइवेट लिफ्ट और अलग लॉबी होगी। 120 घरों में डबल-हाइट स्पेस मिलेगा। 12 हजार वर्ग फीट के डुप्लेक्स और 30 हजार वर्ग फीट तक के पेंटहाउस होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News