हरियाणा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा ?

 | 
हरियाणा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा ?

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि खाली जमीन पर पशु बांधने, गोबर के उपले रखने या पेड़ लगाने से कोई व्यक्ति उसका मालिक नहीं बन जाता है। साथ ही जस्टिस वीरेंद्र अग्रवाल ने फैसले में कहा कि यह कब्जा नहीं, बल्कि जमीन का अस्थायी इस्तेमाल है और खाली जमीन का मालिकाना हक आमतौर पर उसके मालिक के पास ही रहता है।

जनकारी के मुताबिक गांवों में पशु बांधने या उपले रखने की सामान्य परंपरा को किसी विशेष व्यक्ति का कब्जा नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी करनाल के गंजोगढ़ी गांव निवासी की याचिका खारिज करते हुए की गई, जिसने 60 साल से जमीन पर कब्जे का दावा किया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसके पिता वहां दूध का काम करते थे और अब वह पशु बांधता है। उसने सरपंच व लंबरदार के कागज और तस्वीरें पेश कीं, जिन्हें कोर्ट ने अपर्याप्त माना। 

कोर्ट ने पूराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि उपले रखना, गोबर डालना कब्जे का कमजोर आधार है; वास्तविक कब्जे के लिए नियंत्रण व रखने की मंशा साबित करनी होती है। याचिकाकर्ता के दस्तावेज बिना तारीख के थे व खसरा नंबर भी स्पष्ट नहीं था। कोर्ट ने निचली अदालतों का फैसला बरकरार रखा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News