चंडीगढ़ में दिखा VIP नंबरों का क्रेज, तीन दिन चली बोली में 0003 नंबर बिका सबसे महंगा
Udaipur Times, Chandigarh News : आजकल VIP नंबरों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ में VIP और फैंसी गाड़ी नंबरों का क्रेज फिर से बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून को हुई रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फैंसी नंबरों की ई-नीलामी में पूरी हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस ऑनलाइन बोली में '0001' नंबर को पछाड़कर इस बार '0003' नंबर सबसे महंगा बिका। Chandigarh News
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान '0003' नंबर 37.63 लाख रुपये में बिका, जबकि '0001' के लिए 23.55 लाख रुपये की बोली लगी। इस नीलामी में कुल 683 रजिस्ट्रेशन नंबरों की सफल बोली लगी। पूरी नीलामी से चंडीगढ़ प्रशासन को कुल 4.13 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर कमाई हुई। Chandigarh News
मार्च में बिका
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में फैंसी वाहन नंबरों की ई-नीलामी पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA) द्वारा आधिकारिक परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है, जिसमें मार्च 2026 में बिका CH01-DD-0001 नंबर अब तक का सबसे महंगा नंबर रहा है जो रिकॉर्ड ₹53.88 लाख में बिका। Chandigarh News
ऐसे ले पाएंगे भाग
मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वाहन मालिकों को 1,000 रजिस्ट्रेशन फीस और नंबर के तय रिजर्व प्राइस (जैसे 0001 के लिए ₹5 लाख, 0002-0009 के लिए 1 लाख रुपए और अन्य VIP नंबरों के लिए 50,000 रुपए का एडवांस भुगतान करके तीन दिनों की ऑनलाइन बिडिंग (बोली) में हिस्सा लेना होता है। Chandigarh News
53 लाख नंबर
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में लोग अपनी गाड़ियों की कीमत से भी ज्यादा पैसा सिर्फ उसका नंबर खरीदने में लगा देते हैं। Chandigarh News उदाहरण के लिए, हाल ही में मार्च 2026 की एक नीलामी में CH01-DD-0001 नंबर प्लेट रिकॉर्ड ₹53.88 लाख में बिकी, जबकि इसे लगाने वाली गाड़ी (फॉर्च्यूनर लेजेंडर) की खुद की कीमत लगभग ₹50 लाख थी।
