प्रतापनगर-बलीचा एक्सीडेंट बाद दिखा मानवता का क्रूर चेहरा

उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग जब घायलों और मृतकों की सहायता कर रहे थे वहीँ पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मानवता को तार तार करते सड़क पर कराहते घायलों को मदद देने की बजाय मृतकों के हाथों से अंगूठी व सोने की चेन ग़ायब कर दी।

 | 

उल्लेखनीय है कि उदयपुर अहमदाबाद नेशनल हाईवे न. 8 पर प्रतापनगर बलीचा बाईपास पर नेला गांव के निकट सुबह तीर्थयात्रियों से भरी हुई एक वीडियोकोच बस 2 मोटरसाइकलों को चपेट में लेते हुए पुलिया से नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 9 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

बदहवास घायलों की जेब की तलाशी करने में लगे असामाजिक तत्वों का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा। दर्द से कराहते और खून से लथपथ लोगों को अस्पताल तो पहुंचाया गया लेकिन जब अस्पताल जाने पर पता चला की उनकी ज्वैलरी उनके शरीर पर नहीं थी।

वहीं इस मामले में पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। घटना की बाद काफी देर तक सड़क जाम रही जिस कारण वहां काफी भीड़ थी। इसलिए ऐसे अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों की पहचान करना भी काफी मुश्किल है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News