PM किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख घोषित ! इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे ?

 | 
PM किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख घोषित !  इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे ? 

Udaipur Times, PM Kisan Yojana : देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस 23वीं किस्त को जारी करेंगे। इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। इनमें बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हैं।

किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद

PM-Kisan योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 रुपये। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 के भुगतान चक्र के लिए जारी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों जैसे बीज, खाद, सिंचाई और अन्य जरूरतों में आर्थिक सहारा देना है।

इन किसानों का अटक सकता है पैसा

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि PM-Kisan योजना का लाभ पाने के लिए eKYC पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। eKYC करना बहुत आसान है आप इन दो तरीकों से eKYC कर सकते हैं खुद PM-Kisan पोर्टल पर जाकर OTP आधारित eKYC या फिर नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक eKYC करवा सकते हैं। 

सरकार लगातार लाभार्थियों की पहचान को आधार से जोड़कर योजना को अधिक पारदर्शी बना रही है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस और भुगतान स्थिति

लाभार्थी स्टेटस देखने की प्रक्रिया:

आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं

“Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें

आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी

लाभार्थी सूची कैसे देखें

वेबसाइट पर “Beneficiary List” पर क्लिक करें

राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें

“Get Report” पर क्लिक करें

आपके क्षेत्र के सभी पात्र किसानों की सूची दिख जाएगी

कौन किसान इस योजना के नहीं हैं पात्र

सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा है जैसे कि जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, एक ही परिवार के दो या अधिक सदस्य लाभ ले रहे हों और पति-पत्नी दोनों या एक नाबालिग सदस्य लाभ उठा रहा हो।

अब तक कितनी राशि हो चुकी है ट्रांसफर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, PM-Kisan योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों के खातों में लगभग 4.27 लाख करोड़ रुपये रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी, जिससे करीब 9.32 करोड़ किसानों को लाभ मिला था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News