मृतका की शिनाख्त हुई

कल देवाली स्थित नीमच खेड़ा पर किराए के घर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की पुलिस ने शिनाख्त कर उसका नाम हीना उर्फ़ मिनाक्षी (18) पुत्री ठाकुर दास गमेती, निवासी गणेश टेकरी, नाथद्वारा बताया। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले में निशान पाए गए हैं जिसके चलते अमृतलाल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 | 

पिता ठाकुर दास और दो छोटी बहनों ने मिनाक्षी का शव देखा और अमृतलाल को दोषी ठहराया जो की उसे मंगेतन बनाकर घर लाने वाला था। पिता ने बताया की हीना पिछले 3 साल से उदयपुर में रह रही थी और नीमच खेड़ा स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उन्होंने बताया कि वह 24 दिसम्बर से देवाली स्थित नीमच खेड़ा में अमृतलाल के साथ किराए के कमरे में रहने लग गयी थी।

ठाकुर दास ने बताया कि कुछ ही दिनों में वह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे और उसी सिलसिले में वह अपने परिवार को इस बारे में बताने घर आई थी। दोपहर के खाने के बाद वो वापिस उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। 30 दिसम्बर को हीना के मोबाइल नंबर से आखिरी मैसेज आया था और अचानक आज सुबह उसके मौत की खबर मिली। ठाकुर दास ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News