हरियाणा में बिना खामी वाले लंबित इंतकाल के मामले में विभाग हुआ सक्रिय, तुरंत निपटाने के दिए निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए राजस्व विभाग सक्रिय हो गया है। हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने भी निगरानी शुरू कर दी है। करीब 2.27 लाख इंतकाल के लंबित मामले पिछले सप्ताह पाए गए थे।
अब विभाग ने इन लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इंतकाल के अटके हुए मामलों में यदि कोई त्रुटि या तकनीकी परेशानी नहीं तो उनके तुरंत उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। Haryana News
यदि तकनीकी खामियों या अन्य त्रुटियों के कारण इंतकाल के मामले अटके हुए हैं तो जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) इसका पूरा ब्योरा तैयार करेंगे। राजस्व विभाग ने सभी उपायुक्तों से निगरानी के साथ ही लंबित मामलों का निस्तारण कराने के लिए कहा है।
विभागीय निर्देशों में कहा गया है कि जिन लंबित मामलों में कोई शिकायत नहीं सबसे पहले उन्हीं का निस्तारण करके ब्योरा मुख्यालय भेजा जाए। इनके निस्तारण में बिल्कुल देरी न की जाए। Haryana News
इसके साथ ही जिन इंतकाल के मामलों में कोई कमी है तो संबंधित जिलों के डीआरओ को गांव का नाम, इंतकाल का नंबर और इंतकाल लंबित होने का असल कारण ब्योरे के साथ बताना होगा।
हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ। यशपाल का कहना है कि लंबित इंतकाल को निस्तारित करने के लिए गंभीरता के साथ काम हो रहा है। जल्द ही इनका निस्तारण किया जाएगा। Haryana News
पटवारियों व प्रोग्रामरों को भी प्रशिक्षित किया
राजस्व विभाग के मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर कनिष्ठ प्रोग्रामरों और पटवारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। तकनीकी टीम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में कनिष्ठ प्रोग्रामर नहीं हैं, वहां यह कार्य भू-अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटरों के माध्यम से काम कराया जाएगा। जनता को परेशानी से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। पैसे मांगने की शिकायतें आने पर गंभीरता के साथ कार्रवाई के लिए कहा गया है।