गरबा और डांडिया नाइट्स में पहनने के लिए नहीं मिल रही है मनचाही ड्रेस ! तो स्टिच करवाएं इस तरह की ड्रेस, जो देखेगा वही करेगा तारीफ
Udaipur Times, Designer Customize Dress for Navratri : जैसे-जैसे नवरात्रि का त्योहार नजदीक आ रहा है, गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाने को लेकर लड़कियों में उत्साह बढ़ रहा है। अगर आप अपनी पसंद की चनिया चोली ढूंढते-ढूंढते थक गई हैं और आपको मनचाही ड्रेस नहीं मिल रही है, तो अपनी पसंद का डिजाइन कस्टमाइज करवाकर सिलवाने के बारे में सोच सकती हैं।
पेपलम चोली
अगर आप अपने लहंगे के साथ एक यूनिक ब्लाउज़ डिज़ाइन पहनना चाहती हैं, तो पेपलम चोली चुनें। यह बहुत शानदार लगती है और इसमें सामने की तरफ कट-आउट डिज़ाइन होता है; यहां इसे डबल-लेयर्ड लहंगे के साथ पहना गया है।

परफेक्ट डांडिया आउटफिट
अगर आप डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो यह पैटर्न चुनें। इसमें एक प्लेन लहंगा और उसके साथ एक स्टाइलिश ब्लाउज है।

आकर्षक कलर कॉम्बिनेशन
कस्टमाइज़्ड चनिया चोली के लिए यह एक बेहतरीन और सिंपल डिज़ाइन है। लहंगा प्लेन फैब्रिक से बना है, जबकि चोली में वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है।

हॉल्टर नेक ब्लाउज
अगर आप ट्रेडिशनल लहंगे में मॉडर्न टच चाहती हैं, तो हॉल्टर-नेक ब्लाउज चुनें। स्टाइलिश लुक के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

स्टाइलिश डिज़ाइन
अगर आपके लहंगे का ब्लाउज सिंपल है, तो आप उसे स्टाइलिश दिखाने के लिए सामने की तरफ लंबे टैसल्स (लटकन) लगा सकती हैं।

लंबा ब्लाउज
नवरात्रि के लिए यह एक बेहतरीन ब्लाउज डिजाइन है। V-कट नेकलाइन वाला लंबा ब्लाउज़।

स्क्वायर नेकलाइन
अपनी चनिया चोली के लिए स्क्वायर नेकलाइन के बारे में सोचें; इससे आप अपनी गले की ज्वेलरी को खूबसूरती से दिखा सकती हैं।
