कल 8 नवंबर दीपावली पर खाटू श्याम मंदिर के कपाट रहेंगे बंद, जाने कब कर सकेंगे दर्शन ?
Khatu Shyam Mandir Darshan Timing : खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर साने आ रही है। देशभर में कल 8 नवंबर, 2026 को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन इस दिन खाटू श्याम धाम जा रहे भक्तों के लिए जरूरी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी के धाम को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की तरफ से 8 नवंबर को मंदिर कर कपाट बंद रहने की जानकारी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक खाटूश्याम मंदिर के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान की ओर से अपील की गई है कि दीपावली पर्व पर बाबा श्याम के पट बंद रहेंगे। कोषाध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि दीपावली पर्व, दिनांक 8 नवंबर (रविवार) को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा होने के कारण, श्री श्याम प्रभु के दर्शन दिनांक 7 नवंबर को रात्रि 10 बजे से दिनांक 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे। Khatu Shyam Temple Closed
कमेटी की अपील
कृपया व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। दीपावली के पावन पर्व पर भगवान खाटू श्याम की विशेष सेवा-पूजा और भव्य श्रृंगार किया जाता है। मंदिर कमेटी के अनुसार, दीपावली की पूजा और मंदिर की विशेष साफ-सफाई व सजावट की जाती है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया जाता है और विधि-विधान से आरती संपन्न होती है। Khatu Shyam Temple Closed
दीपावली पूजा के अवसर पर होने वाली विशेष सेवा-पूजा और साफ-सफाई के कारण मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु बंद रखे जाते हैं। साफ-सफाई या पूजा के चलते तय समयावधि के लिए पट बंद किए जाते हैं और विशेष पूजा के बाद फिर खोले जाते हैं।