घर मे घुसा अजगर

सहेलीनगर में एक मकान के अहाते में अजगर आ जाने पर रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठोड़ को सूचना दी गयी। तब वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के हर्षवर्धन सिंह और पतीया वैष्णव मोके पर पहुचे और अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया।

 | 

वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के पदम सिंह राठौर ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण शहर में विभिन्न कॉलोनियों, आबादी क्षेत्रों में और आसपास के गांवों में साँपो का निकलना शुरू हो चुका है। कही कही पर तो साँपो का नृत्य भी देखने को मिल रहा है अभी कुछ दिनों में सोसाइटी मेंबर पदम सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेश सोलंकी, अरविंद सिंह, गुंजन पंचोली, शेलेन्द्र सिंह, नरेश और हर्षवर्धन सिंह ने 60 साँपो को पकड़ कर सेंचुरी में सुरक्षित छोड़ा है।

घर मे घुसा अजगर

लोगो को अभी सुबह और रात के समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि साँप ठंडक वाले जगहों जैसे बाथरूम ,बगीचा, गमले औऱ कूलर में आकर बैठ जाते है क्योकि वहा पर ठंडक मिलती है और उनका आहार चुहे ,मेंढक आदि भी आसानी से मिल जाते है। जिसके कारण इनसे आमना सामना होने की संभावना भी औऱ खतरा बढ़ जाता है इसलिए लोगो को सावधान रहना चाहिए इनको पकड़ने की या छेड़ने की कोशिश भी नही करनी चाहिये। जब ऐसी स्थिति बने तो आप हेल्प लाइन 9829597722,9414234826 पर कॉल करके मदद ले सकते है ये सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News