नाट्यांश मनाएगा मुंशी प्रेमचंद की 139वी जयंती

उदयपुर 30 जुलाई 2019, नाट्यांश नाटकीय एवं प्रदर्शनीय कला संस्थान की ओर से साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 139 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्था के कलाकारों द्वारा महाराष्ट्र समाज भवन, भूपालपुरा में शाम को 7.15 बजे मुंशी जी के द्वारा लिखी गई विभिन्न साहित्यिक रचनाओं को कहानी और नाटक बनाकर अभिनय के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा।

 | 

नाटक एवं कहानियों के प्रदर्शन के माध्यम से मुंशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही मुंशी जी के जीवन काल और भारतीय साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर भी चर्चा कि जाएगी।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम संयोजक रेखा सिसोदिया ने बताया की आज की परिपाटी में जहाँ नयी पीढ़ी का रुझान किताबों से ज्यादा डिजिटल मीडिया पर है, वही संस्था के युवा कलाकारों ने मुंशी जी की कहनियों को आज की नयी पीढ़ी के लिए तैयार कर उसका मंचन करेगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुंशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही मुंशी जी की कहानियों में मौजूद भावों, मानवीय संवेदनाओं और नैतिक शिक्षाओं को कलाकारों और दर्शकों तक पहुँचाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News