नशेड़ी जवान ने किया रोड पर हंगामा

आज एक युवक ने शराब के नशे में कलेक्ट्री रोड पर जमकर उत्पात मचाया, युवक ने देहलीगेट से कोर्ट चौराहे जाने वाले वाहनों को रोकने लगा। वाहनों की भीड़ देखकर कलेक्ट्री चोकी के पुलिसकर्मियों के उसे हटाकर रास्ता खुलवाया और हाथीपोल पुलिस को सूचित किया।

 | 
नशेड़ी जवान ने किया रोड पर हंगामा आज एक युवक ने शराब के नशे में कलेक्ट्री रोड पर जमकर उत्पात मचाया, युवक ने देहलीगेट से कोर्ट चौराहे जाने वाले वाहनों को रोकने लगा। वाहनों की भीड़ देखकर कलेक्ट्री चोकी के पुलिसकर्मियों के उसे हटाकर रास्ता खुलवाया और हाथीपोल पुलिस को सूचित किया।

हाथीपोल पुलिस ने युवक की पहचान रामसिंह निवासी नीम का थाना के रूप में बताई। पुलिस ने बताया कि रामसिंह सेना की राजपूताना रायफल में तैनात है।

पुलिस ने बताया कि रामसिंह बस का इंतजार कर रहा था तभी उसका मोबाईल खो गया, और उसने नशे की हालत में रास्ते में आते-जाते वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।

पुलिस ने सम्बन्धित सेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News