नगर निगम द्वारा आयोजित दशहरा दीपावली मेला इस बार चलेगा 13 दिन तक

नगर निगम में आज सांस्कृतिक समिति की दीपावली मेले 2017 को लेकर आयोजित बैठक महापौर श्री चन्द्र सिंह कोठारी व अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मेनारिया के सानिध्य में सम्पन्न हुई। दीपावली मेला पूर्व में 10 दिवसीय आयोजित किया जाता अब समीति के निर्णय अनुसार जिसको बढाकर 13 दिवसीय किया गया।

 | 

यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष 19 अक्टूम्बर 2017 को दीपावली होने से दीपावली मेले का शुभारम्भ 10 अक्टूम्बर मंगलवार सांय से 22.10.2017 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 दिवसीय होगे व मेला 13 दिन तक का रहेगा यह निर्णय समिति में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में तैयारिया को ले कर विभिन्न कमेटियों का गठन करना सम्बन्धित विभागों को पत्र लिखना व प्रायोजको को भी पत्र लिखना तया किया गया। उक्त बैठक में समिति सदस्य राजेश वैरागी ने चीन से निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा जिसमें समिति ने स्वीकृति देते हुए आम जनता को चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील छपवाकर वितरण करने की अनुशंसा की गई।

बैठक में समिति सदस्य राजेश वैरागी सुरेश सिंह यादव, आभा आमेटा, शोभा मेहता, हेमा भावसार, हेमेेन्द्र मालवीय एवं राजस्व निरीक्षक तरंग यादव कनिष्ठ लिपिक शान्ता दोषी उपस्थित थे। अन्त में समिति सदस्य हेमेन्द्र मालवीय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News