भीषण गर्मी से तपी धरती! इन स्कूलों में बढ़ी गर्मियों की छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल ?
Udaipur Times, School Summer Vacation 2026: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भीषण गर्मी के चलते कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए कई राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में सूर्य का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। IMD द्वारा मध्य मई से लेकर जून के दौरान लू के और अधिक खतरनाक होने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चिलचिलाती धूप के कारण विभिन्न राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों ने समय से पहले और लंबी गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह आदेश CBSE, ICSE, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू किया गया है। जिन क्षेत्रों में अभी छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं, वहां बच्चों को दोपहर की भीषण धूप से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह की शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है। Summer Vacation 2026
छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 11 मई 2026 से ही आधिकारिक रूप से गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत कर दी है। दिल्ली में स्कूल अब सीधे 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे। Summer Vacation 2026
यूपी के सरकारी स्कूलों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 20 मई से 15 जून 2026 तक (कुल 27 दिन) छुट्टियां घोषित की गई हैं। स्थानीय मौसम को देखते हुए कई प्राइवेट स्कूलों ने 15 मई से ही छुट्टियां कर दी हैं। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद जैसे दिल्ली से सटे जिलों में फिलहाल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल चलाने के निर्देश दिए गए हैं। Summer Vacation 2026
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अनुसार, यहां 17 मई से 20 जून 2026 तक (कुल 35 दिन) के लिए स्कूल बंद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा और चंडीगढ़ के क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 जून 2026 तक (लगभग 30 दिन) स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर इसे पहले भी लागू किया जा सकता है। Summer Vacation 2026
बिहार में भी स्कूलों को बंद करने की तैयारी पूरी है। यहां आगामी 1 जून से 20 जून 2026 तक (कुल 20 दिन) ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। Summer Vacation 2026
मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बेहद खराब मौसम के चलते काफी पहले यानी 24 अप्रैल से 11 जून 2026 (लगभग 48 दिन) तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। छत्तीसगढ़ में भी 20 अप्रैल से 15 जून तक के लिए स्कूल बंद हैं, जबकि ओडिशा में 27 अप्रैल से ही छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं।
