हरियाणा में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 582 सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था सही करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से पूरी रिपोर्ट और लागत अनुमान बताने के लिए कहा है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला द्वारा हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Haryana News
HSSPP से प्राप्त लिस्ट के परीक्षण में निदेशालय ने पाया हैकि 582 स्कूल ऐसे हैं, जहां बाउंड्री वॉल की मरम्मत की जरूरत है, लेकिन लिस्ट में मरम्मत की अनुमानित लागत नहीं के बारे में नहीं बताया गया है.। इसके चलते अब संबंधित स्कूलों की विस्तृत जानकारी मांगी जा रही है ताकि सही लागत का अनुमान पूरा किया जा सके। Haryana News
लागत का आकलन
जियो टैगिंग और अन्य दस्तावेज से सभी स्कूलों की पूरी जानकारी मिलने के बाद हरियाणा PWD (भवन एवं सड़क) विभाग द्वारा मरम्मत कार्य की लागत का अनुमान तैयार किया जाएगा। Haryana News
हो सकती है मरम्मत
निदेशालय ने कहा है की यदि किसी स्कूल की बाउंड्री वॉल मरम्मत की लागत एक लाख रुपए से कम है और CCWF में पर्याप्त राशि उपलब्ध है, तो मरम्मत कार्य उसी फंड से कर दिया जाएगा। यदि CCWF में पूरा फंड नहीं है तो अनुमान और दस्तावेज निदेशालय को भेजे जाएं। Haryana News
मांगी रिपोर्ट
जनकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि मांगे गए दस्तावेज और जानकारी तीन दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है ताकि आगे के कार्य शुरू करवाए जा सके।
