चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट की केन्द्रीय व क्षेत्रीय समितियों के चुनाव सम्पन्न
चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट की केन्द्रीय व क्षेत्रीय समितियों के पुनर्गठन हेतु त्रिवर्षीय राष्ट्रीय चुनाव कल श्रमजीवी कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुए।
| Dec 9, 2012, 17:29 IST
चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट की केन्द्रीय व क्षेत्रीय समितियों के पुनर्गठन हेतु त्रिवर्षीय राष्ट्रीय चुनाव कल श्रमजीवी कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुए।
उक्त जानकारी देते हुए सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि इस वर्ष मध्य क्षेत्र से केन्द्रीय समिति की 5 सीटों के लिए 14 प्रत्याशी तथा 9 क्षेत्रीय समितियों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में थे।
इनके परिणाम दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आऐंगे। उन्होनें बताया कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की केन्द्रीयकृत ऑडिट, निष्पक्ष एंव पारदर्शी ऑडिट वितरण प्रक्रिया आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया।