हरियाणा में कमाई से ज्यादा घाटे में चल रहा बिजली विभाग, जाने पूरा हिसाब ?

 | 
हरियाणा में कमाई से ज्यादा घाटे में चल रहा बिजली विभाग, जाने पूरा हिसाब ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। घाटे में चल रहे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) को पिछले वित्त वर्ष यानी 2025-26 में कमाई की तुलना में 1272 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने पड़े हैं। बिजली खरीद की लागत सहित अन्य खर्चे बढ़ने से इस दौरान कुल खर्च 27 हजार 850 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि राजस्व मिला सिर्फ 26 हजार 577 करोड़ रुपये। इतना ही नहीं, 2026-27 में भी 529 करोड़ के घाटे का अनुमान है। राहत की बात यह कि अगले साल कुल खर्च की तुलना में 56.58 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व मिल सकता है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तीन वित्तीय वर्षों के लिए बिजली खरीद लागत, अन्य खर्चों, राजस्व और वार्षिक राजस्व आवश्यकता का वित्तीय खाका तैयार कर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के समक्ष प्रस्तुत किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक मिलान (ट्रू-अप), 2026-27 की वार्षिक निष्पादन समीक्षा (एपीआर) और 2027-28 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) व टैरिफ निर्धारण से संबंधित याचिका दाखिल कर आमजन और संबंधित पक्षों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं।

बिजली खरीद की लागत बढ़ने से 2025-26 में खर्च 27 हजार 850 करोड़ रुपये पहुंचा, राजस्व मिला 26 हजार 577 करोड़ रुपये

याचिका में वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली खरीद की लागत 24,202.66, 2026-27 में 26,497.83 और 2027-28 में 28,105.17 करोड़ रुपये दर्शाई गई है। वहीं, अन्य खर्च 3,379.33 से बढ़कर 3,773.89 और फिर 3,845.72 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। तीन वर्षों में कुल खर्च बढ़कर 32,257.79 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

निगम के वित्तीय प्रस्ताव के अनुसार बिजली खरीद लागत के अलावा अंतरराष्ट्रीय और राज्य के भीतर बिजली पारेषण शुल्क सहित अन्य खर्चों को भी गणना में शामिल किया गया है। बिजली खरीद लागत में हर साल बढ़ोतरी दिखाई गई है। इसके साथ ही आरओई (इक्विटी पर वापसी) का अनुमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 267.95, 2026-27 में 281.08 और 2027-28 में 306.90 करोड़ रुपये रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल खर्च 27,849.94 के मुकाबले राजस्व 26,577.52 करोड़ रहने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News